रॉबर्ट्सगंज: एडिशनल एसपी सोनभद्र ने साइबर फ्रॉड के बारे में वीडियो साझा किया, लोगों से जागरूक रहने की अपील की
एडिशनल एसपी सोनभद्र कालू सिंह ने साइबर फ्राड को लेकर,शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक वीडियोशेयर किया । उन्होंने साइबर फ्राड से लोगो को जागरूक रहने की अपील की। वीडियो के माध्यम से बताया गया कि आजकल फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सीधे साधे लोगों के पास इलीगल ड्रग्स पार्सल के पकड़े जाने का डर दिखाकर लोगों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए जा रहे हैं,कॉल से आम नागरिक सावधान रहें।