रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद रसोइयों का कहना था कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को समय से वेतन तक नही मिलता है।इसके साथ ही रसोइयों में मांग किया कि विद्यालयों में उनसे अन्य कार्य नहीं लिया जाए,साथ ही उन्हें नियमित किया जाये। रसोइयों ने मांग किया कि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई हो