बेगूसराय: मैट्रिक परीक्षा: बेगूसराय के 13 छात्र-छात्राओं ने बिहार के टॉप-10 में जगह बनाई
मैट्रिक परीक्षा में बेगूसराय जिले के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 बिहार में अपनी जगह बनाई है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे मिली. राजकीयकृत हाइस्कूल बनवारीपुर की छात्रा नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक लाकर बिहार में दूसरा स्थान हासिल की है. बीएसएस हाइस्कूल राजवाड़ा के ओम कुमार ने 488 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है.