छिबरामऊ: कसावा के वाल्मीकि मोहल्ले में दो वर्षों से खराब सरकारी हैंड पंप के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जताई नाराजगी
छिबरामऊ विकासखंड क्षेत्र के कसावा के बाल्मिक मोहल्ले में बीते दो वर्षों से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है हालाते हैं कि महिलाओं व युवाओं को पानी की भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार की दोपहर 3:20पर बाल्मिक समाज की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कई बार ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।