सिराथू: सकाडा तिराहे पर प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों की चल रही है जांच, मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी
पड़ोसी जनपद प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है।मौनी अमावस्या का स्नान की तैयारी के क्रम में कौशांबी के कोखराज इलाके के सकाडा तिराहा पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर शहर जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है।शनिवार शाम एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह और कौशांबी क्षेत्राधिकारी जेपी पांडे पहुंचे हैं।अपने सामने दर्जनों गाड़ियों को चेक करवाया और दिशा निर्देश दिया है।