अनूपपुर: 39 दिन से 'आतंक' बने हाथी, रौंदी फसलें, ग्रामीणों को दौड़ाया, युवक घायल
अनूपपुर के जैतहरी–अनूपपुर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ से आए तीन हाथियों का दल पिछले 39 दिनों से विचरण कर रहा है। बीते 6 दिनों से पोंड़ी–खांडा जंगल में दिन में विश्राम कर रात में मानपुर, बरबसपुर व आसपास के गांवों में घुसकर गेहूं की फसल, घरों की बाड़ और वन विभाग की फेंसिंग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों को देखने पहुंचे ग्रामीणों को दौड़ाने से 2–3 युवक गिरकर घायल