गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल की टीम सदर अस्पताल पहुंची, सिविल सर्जन से की मुलाकात
मर्सी हॉस्पिटल की एक टीम मंगलवार को डेढ़ बजे सदर अस्पताल पहुंची और सिविल सर्जन डॉ बच्चा सिंह से मुलाकात की।इस दौरान इन्होंने 5 अप्रैल को होने वाले वृहत स्वास्थ्य जांच शिविर में आने का न्यौता दिया।बताया गया कि अस्पताल के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।