उदयपुर जिले के वल्लभनगर के सबसे बड़े सरजणा बांध से सिंचाई के लिए किसानों को पानी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र में सबसे लंबी रपट वाले बांध से सिंचाई के लिए किसानों को पानी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरसल सिंचाई विभाग द्वारा रबी की फसलो में सिंचाई के लिए किसानो को पानी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी।