कोल: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस लाइन से 'रन फॉर एंपावरमेंट' का आयोजन हुआ, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान अलीगढ़ में जोरों पर है। इसी बीच मिशन शक्ति अभियान के पेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सम्मान के चलते अलीगढ़ में पुलिस के द्वारा रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन किया गया है। रन फॉर एंपावरमेंट का शुभारंभ सोमवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन से किया गया।