अरवल: अरवल में जदयू कार्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया, NDA दलों ने एकजुटता दिखाई
Arwal, Arwal | Apr 23, 2025 बुधवार शाम 4:00 बजे 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं सहित दर्जनों लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।