देहरादून: जल संस्थान, उत्तराखंड की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने नेहरू कालोनी स्थित कार्यालय में कहा- पेयजल के स्रोत सूख गये हैं
उत्तराखंड जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने भीषण गर्मी की वजह से प्रदेशभर में हो रही पेयजल कटौती पर बताया कि अधिकांश जल स्रोत सूखने से पेयजल की किल्लत हो रही है। उन्होने बताय़ा कि नदियों के साथ ही ग्राउंड वाटर लेवल भी लगातार गिरता जा रहा है। उन्होने समस्त प्रदेशवासियों से जल संरक्षण की अपील की है।