बेगूसराय: गणतंत्र दिवस पर दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, प्रशासनिक पदाधिकारी रहे मौजूद
दिनकर भवन में रविवार की शाम 6:00 गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने जानकारी दी.