बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने किया झंडोत्तोलन
गांधी स्टेडियम में रविवार की सुबह 9:00 बजे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने झंडोत्तोलन किया. इससे पहले उन्होंने पुलिस जवानों द्वारा आयोजित परेड का मुआयना किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन आदि 23 विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई.