कमलानगर पुलिस व SOG द्वारा हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किए जाने के बाद बाह के आरोपी प्रवेश भारद्वाज ने मंगलवार रात 8 बजे वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। प्रवेश ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी उन्हें साजिशन फंसा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही साक्ष्यों के साथ सच सामने लाने की बात कही। पुलिस का कहना है कि एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।