बेगूसराय: बेगूसराय में नवनिर्मित ओवरब्रिज पर कार्यरत मजदूर की गिरने के कारण हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में नव-निर्मित ओवरब्रिज पर कार्यरत मजदूर की गिरने से मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक की पहचान इनियार निवासी उमेश सिंह के पोते राजकुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि रोज की तरह काम करने गया. सूचना मिली कि ओवरब्रिज से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी है.