चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव से आर्म्स एक्ट और एससी एसटी एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार की दोपहर तीन बजे रोहतास पुलिस को सौंप दी । गिरफ्तार अभियुक्त राम प्रवेश बिंद पिता चिरकुट बिंद ग्राम लोहरा थाना चैनपुर जिला-कैमूर का निवासी है। जिसके उपर रोहतास जिले के दरिगांव थाने मे प्राथमिकी दर्ज है ।