नानपारा: रूपईडीहा बार्डर पर शिकारियों व वन माफियाओं की गतिविधियों पर नेपाल व भारतीय वन कर्मियों की हुई आपसी समन्वय बैठक
नेपाली शिकारियों व वन माफियाओं की गतिविधियों को देखते हुये नेपाल व भारत दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क आपसी समन्वय व जानकारी साझा करने के लिए सीमा पर स्थिति मुंशी पुरवा बीओपी पर बैठक की गईं। हाल ही में नेपाली शिकारियों के समूह ने अब्दुल्ला गंज जंगल मे शिकार के उद्देश्य से कडी़ सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी जंगल मे प्रवेश किया था।