सागर नगर: सोते रहे परिजन, सागर स्टेशन पर उतरी मासूम, डायल-112 ने परिवार से मिलाया
ट्रेन में सफर के दौरान परिजन सोते रह गए और गुरुवार सुबह 7 बजे सागर स्टेशन पर एक मासूम बच्ची अकेले उतर गई। कुछ देर बाद परिजनों को बच्ची के न होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। इसी बीच एक महिला ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।