चितईपुर चौराहा के पास जल निगम की लीकेज पाइप का मरम्मत कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था
Sadar, Varanasi | Nov 20, 2025 वाराणसी। चितईपुर से बीएचयू पंचकोशी मार्ग स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल के पास पिछले कई महीनों से जल निगम की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लीकेज के कारण कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा था, और जहां पहुंच रहा था, वह गंदा एवं दूषित था।