जगाधरी: जड़ौदी के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
मृतक के पिता ने बताया कि जब घर लौट रहा था एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसे पिछले 15 दिन से यमुनानगर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। एक्टिवा सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।