जगाधरी: रेलवे पुलिस द्वारा मिले लावारिस शव का शिव सेवा समिति ने यमुना तट पर किया अंतिम संस्कार
पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने जानकारी देते बताया कि आज का शव रेलवे पुलिस के माध्यम से मिला था। जिसकी आयु पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 28 वर्ष है। अगर किसी के परिवार का सदस्य घर से लापता है तो वह पुलिस से संपर्क कर इसकी अस्थियां ले सकता है। आज सभी सदस्यों ने मिलकर के इसका यमुना राष्ट्रीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया।