सीहोर: हाईवे स्थित क्रिसेंट चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज का स्वागत किया
Sehore, Sehore | Sep 21, 2025 सीहोर: हाईवे स्थित क्रिसेंट चौराहा पर भाजपाइयों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत सम्मान किया। हरदा से भोपाल लौटते समय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाईवे स्थित क्रिसेंट चौराहा पर भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने काफिला रोका और उनका स्वागत सम्मान किया, उनसे चर्चा की। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।