देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम ने पदकों की सेंचुरी मारकर बनाया इतिहास, खेल मंत्री रेखा आर्य ने दी बधाई
38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम ने पदकों की सेंचुरी मारकर इतिहास बना दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।एक दिन पहले तक उत्तराखंड की टीम 97 पदक जीत कर एकदम शतक के मुहाने पर आ गई थी।