कन्नौज: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जिलेभर में पुलिस, सरकार लिखे और प्रेशर हॉर्न वाले 32 वाहनों के चालान काटे
एसपी के निर्देश पर जिले में रविवार को चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने वाहनों से 03 प्रेशर हॉर्न निकलवाए व सभी का चालान किया गया।13 वाहनों से पुलिस कलर और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ, हटवाया गया।अभियान के दौरान 32 वाहनों के चालान किए गए। कन्नौज जिले के विभिन्न स्थानों पर यह अभियान रविवार को देखने को मिला है।