मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां निवासी आकाश होली की खरीदारी करने शामली आया था। जहां से वह अपनी मां राजेश और बहन तनु के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक तहसील चौराहे के पास पहुंची, तभी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया। हादसे में राजेश और तनु की मौके पर ही मौत हो गई।