सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, महाकाल-11 ने शीतला स्थान टीम को हराकर दर्ज की जीत अमरपुर क्षेत्र के सलेमपुर मैदान में अंडर-16 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मुकाबले में महाकाल-11 और शीतला स्थान की टीम आमने-सामने थीं। मैच का उद्घाटन समाजसेवी चंदन तिवारी ने फीता काटकर किया।