धर्मपुर: जीएसटी दरों में कटौती से धर्मपुर के व्यापारियों को मिली राहत: धर्मपुर मंडल भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर
Dharmpur, Mandi | Oct 10, 2025 धर्मपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर 3 बजे व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कम की गई जीएसटी की दरों की विस्तृत जानकारी दी गई। धर्मपुर मंडल भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दरों में कमी की है।