बालेसर कस्बे में भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न झांकियां शामिल थीं। मंदिर में विशेष सजावट के साथ ही यज्ञ एवं हवन का आयोजन हुआ। शनिवार सुबह आरती के बाद विश्वकर्मा मंदिर से विशाल शोभायात्रा रवाना हुई।