बाराहाट: बाराहाट बाजार की महिला ने पति पर घरेलू हिंसा और नशीला पदार्थ के कारोबार का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई
Barahat, Banka | Jan 13, 2026 बाराहाट बाजार की महिला सहाना खातून ने अपने पति मोहम्मद अख्तर पर घरेलू हिंसा और नशा के कारोबार करने को लेकर बाराहाट थाना में मंगलवार करीब 4:00 शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वह अपने पति को नशे और नशीले पदार्थों के कारोबार से दूर रहने की सलाह देती हैं, लेकिन पति उनके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।