अयोध्या। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 9 बजे हुए भीषण हादसे में अमानीगंज ब्लॉक के कौराह पूरे गुलाम गांव निवासी सत्यम उपाध्याय (35) की दर्दनाक मौत हो गई। सत्यम लखनऊ स्थित कोका-कोला कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे और दीपावली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे किलोमीटर संख्या 73.2 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी,