हटिया रेलवे स्टेशन से अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को हाथ में बैग लिए देखा गया। संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई तब उनके बैग से 25 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया।