नैनीताल में ठंड का कहर जारी है। शाम को ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नवंबर माह से नैनीताल में हर रोज ठंड बढ़ रही है। दिन में धूप के चलते लोगों का आराम मिल रहा है लेकिन देर रात ठंड बढ़ने से अब लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।