मानपुर नगर मे गैस एजेंसी के आगे सड़क किनारे पेड़ मे एक भालू के चढ़े होने का मामला सामने आया है।देर रात आवागमन करने वाले राहगीरो की नजर जब भालू पर पड़ी तो वे दहशत में आ गए।आनन फानन मे मामले की सूचना वन विभाग सहित थाना मानपुर पुलिस को दी गई।जहां वन विभाग की रेस्क्यू टीम एवं थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को दूर कर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।