रामपुर: ग्राम सिहारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम ज़िला अस्पताल में कराया गया
Rampur, Rampur | Nov 24, 2024 घटना शानिवार शाम 7:30 बजे के आसपास की है। थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी हर्षवर्धन की ग्राम सिहारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।