रामपुर: ग्राम अजीतपुर में 10 बीघा जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर आरडीए का चला बुलडोजर
Rampur, Rampur | Nov 24, 2024 अवैध निर्माण के विरुद्ध रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही जारी है। ग्राम अजीतपुर में एक्ज़ीक्यूटिव एनक्लेव बाईपास रोड अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में अवेध निर्माण पर आरडीए का बिलडोज़र चला। सहायक अभियंता ने बताया कि सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि भवन व भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण से पुष्टि कर लें