महाशिवरात्रि पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
Sadar, Varanasi | Feb 15, 2026 धर्म की नगरी काशी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं। देर रात से ही लंबी कतार लगाकर भक्त बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य आरती के साथ ही भव्य श्रृंगार किया गया।