सीतापुर: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बाढ़ प्रभावित इलाकों पर प्रभारी मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जनपद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर प्रभारी मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया की बाढ़ क्षेत्र में कैंप लगाकर मेडिसिन व वैक्सीन लगाई जाएगी।