पामगढ़: बोरसी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, हादसे में दोनों को आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 युवक को कुचल दिया था. हादसे में दोनों युवक को गंभीर चोट आई थी और दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया था. जहां दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।