हाथरस: गांव कोका में घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार, 970 रुपये बरामद
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में 25 जून को रात में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी व आभूषण चोरी किए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव कोका में घर में घुसकर चोरी करने वाले एक और अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।