श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एमडी नशे के खिलाफ दर्ज दो मामलों की जांच में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि हाइवे पर एक होटल के पास हुई कार्रवाई की जांच के दौरान 23 वर्षीय कमल पुत्र पन्नाराम महिया निवासी कालूबास को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से