रहुई: रहुई थाना में विदाई समारोह, थानाध्यक्ष कुणाल कुमार को नम आंखों से विदाई दी गई
Rahui, Nalanda | Sep 21, 2025 रहुई थाना के थानाध्यक्ष कुणाल कुमार का पटना जिला के पंचमहला थाना में स्थानांतरण होने पर रविवार को सुबह 11 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अलग अलग पंचायत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने मिलकर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार को फूल माला पहनाकर, अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर ढोल बाजे के साथ नम आंखों से विदाई किया.