बरौली: कमालपुर गांव से पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों व एक वारंटी को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में किया गया पेश
बरौली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया।