पिछोर: पिछोर नगर के छत्रसाल स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ
पिछोर नगर के शासकीय छत्रसाल स्टेडियम में आज रविवार को शाम 5:00 बजे मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन संपन्न।जिसके मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी रहे।दूसरा मैच पत्रकार एकादश और कार्यकर्ता एकादश के बीच खेला गया।क्षेत्रीय विधायक ने दोनों टीमों से परिचय किया।कार्यकर्ता एकादश की जीत घोषित हुई।अधिक रन बनाने वालों एवं विकेट लेने वालों को मैन ऑफ द मैच दिया गया।