पिछोर: पिछोर थाने के सामने ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आज रविवार शाम 5:00 बजे पिछोर थाना के सामने सड़क पर परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम।जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने एवं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।जाम शाम 5:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक जारी रहा।चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहे पिछोर एस.डी.ओ.पी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच जाने के बाद ग्रामीणों को समझाइश दी लेकिन जाम हटाने को राजी नहीं हुए।