इगलास। कस्बा में परंपरागत मेला वसंत पंचमी एवं इगलास वसंतोत्सव–2026 का आयोजन किया जाएगा। मेला 21 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित होगा। मेले के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ विविध मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले का आयोजन श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज खेल मैदान, हाथरस रोड में किया जाएगा।