गुरूवार की अपराह्न करीब तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में एएनएम सेंटर के पास वन कर्मियों व सर्प मित्र की टीम ने एक कोबरा सर्प का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कोबरा सर्प का रेस्क्यू होने के बाद एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं व कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली है।