नानपारा: रिसिया में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो महिलाएं घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी
रिसिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना रिसिया मोड़ के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिलाओं को ई-रिक्शा से नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया घटना की सूचना मिली है। जांच जारी है।