कोल: गांधीपार्क में शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के शिशिया पाड़ा की है।जहाँ शॉर्ट सर्किट के चलते घर मे आग लग गई।विकास, पुत्र प्रकाश के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।