संगरिया: संगरिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजय दशमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आचार्य दयानन्द शास्त्री थे। उसके बाद रविवार शाम 6 बजे पथ संचलन किया गया। जो मुख्य मार्गो से निकला। लोगो द्वारा कई जगहों पर पथ संचलन के दौरान फूल बरसा कर अभिनंदन किया गया। पथ संचलन के लिए लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे।