मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान बरियारपुर पश्चिमी गांव के निकट बूढ़ीगंडक नदी के रामघाट में शनिवार की शाम नाव पलटने से नदी में डूबे दो छात्रों का शव रविवार को सुबह करीब दस बजे नदी से बरामद कर लिया गया है। नदी से निकले शव की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 निवासी स्व. शत्रुघ्न चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।